IPS बनने के बाद नहीं मानी हार, दूसरी बार UPSC में 6वीं रैंक… कोमल पुनिया की कहानी बना देगी दीवाना!


IPS बनने के बाद भी IAS का सपना नहीं छोड़ा… कोमल पुनिया ने UPSC 2024 में 6वीं रैंक लाकर रच दिया इतिहास।


UPSC की रैंकिंग में धमाका: सहारनपुर की बेटी ने दूसरी बार मारी बाज़ी, बन गईं IAS
सपनों को देखने और उन्हें जीने का जज़्बा हो तो कोमल पुनिया जैसी लड़कियां मिसाल बन जाती हैं। सहारनपुर के नकुड़ की रहने वाली कोमल ने वो कर दिखाया जो लाखों सपने देखते हैं मगर कुछ ही लोग हासिल कर पाते हैं। साल 2023 में IPS बनने के बाद भी कोमल ने हार नहीं मानी और एक साल बाद 2024 में UPSC में 6वीं रैंक लाकर IAS बनने का सपना भी साकार कर लिया।

IIT रुड़की से फिजिक्स में B.Tech, 12वीं में 97% नंबर, शुरू से ही था बड़ा विज़न
कोमल पुनिया ने पढ़ाई की शुरुआत से ही खुद को अलग साबित किया। उन्होंने 12वीं में शानदार 97% अंक प्राप्त किए और इसके बाद IIT रुड़की से फिजिक्स में B.Tech किया। यहीं से उन्होंने UPSC की तैयारी की ठान ली थी। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने खुद को सिविल सेवा की तैयारी में झोंक दिया।

2023 में बनी IPS, 2024 में हासिल की 6वीं रैंक… पूरा किया IAS बनने का सपना
पहले ही प्रयास में उन्होंने 2023 में UPSC परीक्षा पास की और 474वीं रैंक हासिल करते हुए IPS कैडर में चयनित हुईं। लेकिन उनका असली सपना तो IAS बनना था। इसलिए उन्होंने IPS ट्रेनिंग के दौरान ही 2024 में दोबारा UPSC परीक्षा दी और इस बार देशभर में 6वीं रैंक लाकर धमाल मचा दिया। कोमल इस वक्त हैदराबाद में Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy में ट्रेनिंग कर रही हैं।

बचपन से ही थी मेधावी, पिता रणवीर सिंह बोले- बेटी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया
कोमल के पिता रणवीर सिंह अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि कोमल बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। जब उसने पहली बार UPSC क्लियर किया था तब भी हम बहुत खुश थे, लेकिन आज IAS बनने पर गर्व और भी ज्यादा है।

कोमल पुनिया की रणनीति: सिर्फ स्मार्ट स्टडी नहीं, निरंतरता और डेडिकेशन है असली मंत्र
कोमल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि पिछले साल के पेपर्स, टॉपर्स की स्ट्रैटेजी और सेल्फ असेसमेंट पर फोकस किया। उनका मानना है कि सिविल सेवा में सफलता केवल रटने से नहीं, सही दिशा और मानसिक संतुलन से मिलती है।

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं कोमल, कहा- सपनों को कभी छोटा मत समझो
कोमल ने खासतौर पर लड़कियों को संदेश दिया है कि वे अपने सपनों को लेकर कभी समझौता न करें। उन्होंने कहा कि, "अगर मैं एक किसान परिवार से आकर IAS बन सकती हूं, तो देश की हर बेटी कर सकती है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ