महिला ने नन्दोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप ,एडीजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार


बरेली की महिला ने नंदोई पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया, सास-ससुर पर मारपीट व जलाने की धमकी का दावा, एडीजी से शिकायत की।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र थाना की रहने वाली एक महिला ने नंदोई पर पर गंभीर आरोप लगाए है ,महिला का आरोप है कि नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की जब उसने अपने सास ससुर को बात बताई तो सबने उसको मिलकर मारा पीटा, जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कार्यवाही नही की ,जिसके चलते उसने एडीजी बरेली और मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई है जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी ससुराल के पड़ोस मे रहने वाले एक युवक ने उसकी शादी साजिद अली पुत्र मंजूर अली निवासी मोहल्ला खेड़ा फतेहगंज पश्चिमी (रहपुरा रोड़) के साथ से कराई थी। शादी के बाद से ही उसका नंदोई साजिद अली उसपर बुरी नजर रखता है। उसमे कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। ग्यारह जनवरी रात को एक बजे के आसपास वो अपने कमरे में अकेली सो रही थी, उसका पति अपनी बहन के घर गया हुआ था, तभी उसका नंदोई कमरे मे अकेला देख घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने के बाद सास, ससुर, नन्द ने किसी को कुछ ना बताने की बात कही सुबह जब उनसे पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। पुलिस से शिकायत करने से नाराज़ सास ससुर नन्द ने लात घुसो से जमकर पीटा और जान से मरने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर मारने की कोशिश की। आग से बेड के गद्दे जल गए ससुराल के लोगो ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस के कार्यवाही नही करने पर महिला ने एडीजी रमित शर्मा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वो दो महीने की गर्भवती है, उसके ससुराल वालो ने लात घुसो से मारपीट की है। जिसके बाद उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है, उसके पति को भी  ससुराल के लोग लगातार परेशान कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ