ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

उत्तर प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. सुलखान सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के संरक्षक



राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के संरक्षक बने यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, संस्था को नई दिशा देने की उम्मीद।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ _ आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने आई.पी.एस. अधिकारी व सेवा निवृत्त डी.जी.पी. सुलखान सिंह जी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर संरक्षक पूर्व डीआईजी डॉ. तहसीलदार सिंह के साथ मुलाकात की, एवं उनसे अपनी संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन का संरक्षक बनने का अनुरोध किया। जिस पर सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सुलखान सिंह जी ने इसकी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है, कि ऐसी न्यायिक संस्था जो लोगों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है उसमें संरक्षक के रूप में अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने संस्था को बृहद स्तर पर कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करने व वर्तमान समय में मानवाधिकार के हनन के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी। साथ ही संस्था को लोगों के हितों की रक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संस्था के लिए परम् सौभाग्य का विषय है कि आपके जैसे विद्वान आई.पी.एस. का आशीर्वाद संरक्षक के रूप में प्राप्त हुआ है। साथ ही आपके मार्गदर्शन से संस्था मजबूती के साथ लोगों को उनके अधिकारों को दिलाने में सफल होगी। 



आपके सहयोग से संस्था को निश्चित तौर पर एक नई दिशा मिलेगी। उस समय उनके साथ संस्था के संरक्षक पूर्व डी.आई.जी. डॉ. तहसीलदार सिंह, सौरभ त्रिवेदी जिला प्रभारी रायबरेली, सुधांशु वर्मा जिलाध्यक्ष यूथ आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ