₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बिलासपुर: पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने बालाजी पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना



रविंद्र सिंह ने बिलासपुर में बालाजी दर्शन के साथ पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ने बालाजी मंदिर में अपने साथियों के साथ दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं संदेश भी दिया।

रविन्द्र सिंह के साथ इस पूजा में नारायण सेवा समिति के प्रमुख सदस्य शिवा मुदिलियार, अनिल सिंह, रंजीत खनुजा, संगीत मोइत्रा और राम प्रकाश केसरवानी शामिल थे। सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति और शांति के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना की।

रविन्द्र सिंह ने इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के लिए एकता, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, "बालाजी की कृपा से छत्तीसगढ़ का हर नागरिक खुशहाल और समृद्ध बने, यही मेरी कामना है।"

इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भगवान बालाजी की पूजा के दौरान विशेष मंत्रों का जाप किया और प्रदेश के लिए समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद सभी सदस्यों ने एकसाथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ