ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, विरोध पर हत्या की धमकी


बरेली के धन्तिया गांव में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा और हत्या की धमकी दी। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करने की तैयारी में है।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव धन्तिया में कुछ दबंग लोगों ने घर में घुसकर मां बेटी से गाली गलौज कर गंदी हरकतें कीं। विरोध करने पर दोनों को लाठीं डंडों से खूब पीटा और शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।

महिला के द्वारा फतेहगंज पश्चिमी थाने में दी तहरीर के अनुसार बताया है कि 18 सितंबर बुधवार को उसके पति काम से बाहर गये थे। घर में सिर्फ मां बेटी ही थीं। तभी शाम लगभग चार बजे दो महिलाओं सहित गांव के ही नौ लोग लाठी डंडे लेकर उनके घर पर आ धमके और गालियां बकने लगे। विरोध किया तो अश्लील गंदी हरकतें भी की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकियां देते हुए मोबाइल फोन और घर में रखे दस हजार रुपये भी लेकर चले गए। पीड़ित ने घटना के बाद डायल 112 पुलिस को भी फोन से सूचना दी थी। पुलिस इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ