₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

हाथरस भगदड़: मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली में गिरफ्तार



हाथरस भगदड़ मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ के बाद से फरार चल रहे मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, मधुकर ने दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के एक अस्पताल में सरेंडर किया, जहां यूपी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

2 जुलाई को हाथरस के सिकंदरामऊ के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 भक्तों की मौत हो गई थी। इनमें 112 महिलाएं, 2 पुरुष, 6 बच्चे और 1 बच्ची शामिल थे। इस घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मधुकर फरार था।

इस भगदड़ के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मधुकर की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है और आज उसे हाथरस अदालत में पेश किया जाएगा। मधुकर के वकील का दावा है कि उसने स्वेच्छा से सरेंडर किया है।

घटना के बाद, सभी शवों की पहचान हो चुकी है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि न्याय मिलेगा।

सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रमुख आरोपी की गिरफ्तारी से उम्मीद जगी है कि अब इस मामले में और भी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ