सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने सड़क हादसे में मारे गए दो लोगों के घर जाकर शोक संवेदना की व्यक्त

 

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _  सड़क हादसे में जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं रोजगार सेवक सुदीप कुमार शर्मा पुत्र शिव कुमार निवासी आमौर दो लोगों की मौत हो गई। शाम को उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसी सिलसिले में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज शुक्रवार को दोपहर को 25 लोकसभा सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं मीरगंज विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, मीरगंज ब्लाक अध्यक्ष चुनाव प्रभारी अजीम मलिक, फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी परितोष रंजन, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक शोक संवेदना व्यक्ति की। और मृत के परिजनों सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।  इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के बीडीओ एवं रोजगार सेवक सत्यपाल, राजकुमार, मुनीश मौर्य, पूरनलाल कश्यप आदि ने मृतक के घर जाकर भी शोक व्यक्त किया।


जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि शाही फतेहगंज पश्चिमी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल मे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान  रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं सुदीप कुमार शर्मा पुत्र शिव कुमार निवासी आमौर दोनों लोग मंगलवार रात में 8 बजे फतेहगंज पश्चिमी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अगरास  तिराहे से आगे पुलिया के पास शाही से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना सुन दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आमौर गांव निवासी रोजगार सेवक सुदीप कुमार उर्फ सोनू शर्मा और जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल  किसी काम से फतेहगंज पश्चिमी गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अगरास की पुलिया के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। अमौर गांव निवासी सुदीप कुमार उर्फ सोनू शर्मा गांव में रोजगार सेवक था। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। और पिता परिजनों के साथ गांव में रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ