स्मार्ट सिटी नगर-निगम वार्ड (55) के सेवाधाम कालौनी में नालियां न होने से कालौनी बासियों का जीना दुश्वार, नगर निगम प्रशासन अंजान

 

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली _ सैदपुर हाकिन्स की सेवाधाम कॉलोनी में पानी निकास व टूटी सड़कों से लोग परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि 15 सालों से कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी के लगभग 280 परिवार रहते हैं। नगर निगम की ओर से भवनों का टैक्स लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी यहां की सड़कें टूटी हुई है। नालियां चोक है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसे कॉलोनी के लोग परेशान हैं।      

जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी नगर निगम बरेली के वार्ड नंबर 55 सैदपुर हॉकिन्स  में स्थित कॉलोनी सेवाधाम मिनी बायपास रोड कर्मचारी नगर इज्ज़त नगर बरेली  लगभग 15 साल पुरानी कॉलोनी है । इस वार्ड 55 को मौजूदा सभासद एडवोकेट नवल किशोर मौर्य, पूर्व सभासद दीपक सक्सेना, शहर विधायक अरुण कुमार सक्सेना एवं बरेली लोकसभा के 6 बार के विजई सर्वप्रिय सांसद माननीय संतोष कुमार गंगवार तथा स्मार्ट सिटी के स्मार्ट महापौर उमेश गौतम का असीम आशीर्वाद इस कॉलोनी को प्राप्त है।
और लगभग 280 परिवारों के सदस्य एवं बीजेपी भक्त, भाजपा के पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष, मंत्री और भी कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन पदाधिकारियों के मकान इस कॉलोनी में बने हैं। और बहुत से छूट भाईया नेता भी यहां रहते हैं शायद इसी वजह से इस कॉलोनी सेवाधाम पश्चिम विहार में अभी तक पानी निकास के लिए नालियों की कोई व्यवस्था एवं सही से सड़कों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। वैसे तो यह कॉलोनी वासी हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स भी दे रहे हैं । 
पानी निकास की इसी समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं नगर आयुक्त नगर निगम बरेली को भी पत्र लिखे जा चुके हैं और जन समस्या से रूबरू कराया गया है। परंतु मजाल है। जो जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं भी रेंगी हो। पानी निकास की इसी समस्या के लेकर दिनांक 31 जनवरी 2024 को  महापौर नगर निगम बरेली को धारासिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चौधरी छत्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, जसवीर सिंह, मनोज शुक्ला ने पानी निकास की समस्या से अवगत कराया गया है। और इस समस्या और संबंध में कॉलोनी वासियों का हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन भी उन्हें सौपा गया। उसके बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। माननीय महापौर का यह भी कहना था कि हमने अभी 5 करोड़ के विकास कार्यो के लिए धनराशि आवंटित करने को कहा था तो आपके सभासद को आपकी कॉलोनी की स्थिति दिखाई नहीं दी थी इस पर हम चुप रहे और हमने यह आग्रह किया कि अब आप शीघ्र अतिशीघ्र हमारी कॉलोनी के पानी निकास की व्यवस्था करने की कृपा करें तो हमें आश्वासन देकर एक-एक  कॉफी पिलाकर विदा कर दिया। आशा है कि हमारी समस्या का शीघ्रता से समाधान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ