बजट में किसानो को नहीं मिला न्यूनतम समर्थन मुल्य




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार 2024 के बजट और लोकसभा चुनाव में किसानो को उम्मीद थी कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पूरे देश को गेहूं और धान की खरीद पर मोदी गारंटी मिलेगी। क्योंकि यह अंतरिम बजट है। पर यह हो ना पाया।

इस बजट में कोई नई योजना कृषि कल्याण के लिए नही लाई गई है। किसानो को जीएसटी में भी कोई राहत नहीं मिली है। पीएम आशा में भी कोई आबंटन नही बढ़ा है। फसल बीमा योजना की कवरेज कम होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंडल अध्यक्ष ने कहा सरकार को एग्री क्लीनिक खोलने की योजना से किसान को लाभ मिलेगा। इससे किसानो को सही सलाह मिलेगी। सरकार को कृषि क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत थी। इस बजट से किसानो को निराशा मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ