PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से कई लोग हुए बीमार, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन को भी हुआ डेंगू



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बारिश के बाद कस्बे की अधिकतर नालियों में मार तमाम गंदगी और कीचड़ भारी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया और बुखार के मामले बढ़ने की आशंका बनी हुई है।   

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 निवासी प्रमुख समाज सेवी, जनप्रतिनिधि, सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन अंसारी को कुछ दिन पहले बुखार आया तो उन्होंने डॉक्टर से दवाई ली। मगर दवाई से कोई फायदा नहीं हुआ, डॉक्टर मोईन उद्दीन की हालत ज्यादा खराब होने पर बरेली के डॉक्टर को दिखाया वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जैसे ही यह खबर कस्बा व मोहल्ले वासियों को लगी तो सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन को देखने के लिए लोग अस्पताल पहुंचे और उनके शुभचिंतकों  ने उनके जल्दी ठीक हो जाने की दुआ की।                 



बरेली और कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया बेकाबू होता जा रहा है। मलेरिया के मरीजों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है। बरेली में डेंगू और मलेरिया के 81 मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें सर्वाधिक मामला फतेहगंज पश्चिमी में मिले हैं। 
 
जिसमें अधिकतर डेंगू और मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू और मलेरिया मरीजों की संख्या 2.135 पहुंच चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ