PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Lucknow: भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों को बाहर न निकलने के निर्देश



लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, आम शहरवासियों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भीषण बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर अनावश्यक घरों से न निकलने का निर्देश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भीषण बिजली कड़कने की संभावना भी जाहिर की है।

प्रशासन ने जारी निर्देश में कहा है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ो के संपर्क में आने से बचें। जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे। वहीं, मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों व घरों में जलभराव हो गया है। बादल छाए हुए हैं। आज सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद सड़कों पर ज्यादा यातायात नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ