₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अफसरों की अनदेखी से नहीं बन रहे गरीबों के आयुष्मान कार्ड



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्यमान भारत योजना को लेकर अफसर गंभीर नहीं है। इससे गरीबों को आयुष्मान का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 50% प्रतिशत लोगों के भी कार्ड नहीं बने हैं। 3 दिन पहले हुए मीटिंग में भी शासन ने सीएमओ को फटकार लगाई थी। अब सीएमओ ने हर ब्लॉक में हर दिन 100 कार्ड बनाने बनाने का लक्ष्य दिया है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।       

शासन ने वर्ष 2021 की सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (सैक) सूची के अनुसार जिले में आयुष्मान कार्ड के 14.77 लाख लोगों को योजना का पात्र माना था।  जिले में अभी तक 6.82 लाख लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। 9.95 लाख लोग अभी भी इससे वंचित हैं।  केवल 46% प्रतिशत ही लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। जबकि सभी ब्लाकों पर 11 आयुष्मान मित्र व 1.083 पंचायत सहायकों को इसके लिए नियुक्त किया है। शासन ने फटकार लगाने के बाद सीएमओ ने सभी एमओआईसी, आयुष्मान मित्र और पंचायत सहायकों को निर्देशित किया है। कि उन्हें हर हर दिन 100 आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य प्राप्त करना है।  ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।                                        

हर दिन 100 लोगों की ही आईडी सक्रिय _ सभी पंचायत सहायकों और आयुष्मान मित्रों की कार्ड बनाने के लिए पोर्टल पर आईडी बनाई गई है।  1.083 आईडी में से हर दिन बमुश्किल 100 आईडी ही एक्टिव हो रही है। इससे हर बार जिला व प्रदेश पिछड़ रहा है।                 

सीएमओ बलबीर सिंह ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में कुछ कर्मचारी ढिलाई बरत रहे हैं। सभी के लिए आदेश जारी कर दिया है।  हर दिन 100 कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिले में लक्ष्य से 9.95 लाख कार्ड बने कम  50% प्रतिशत भी कार्ड नहीं बनने का शासन में सीएमओ को लगाई फटकर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ