₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मोदी सरकार में वास्तविक सुशासन हुआ कायम



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली बहेड़ी _ केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण लाभार्थी सम्मेलन का मंगलवार को श्री रामलीला परिसर में हुआ। इसमें भाजपाइयों ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को कोरोना की फ्री वैक्सीन लगातार जनसेवा भी की है। प्रदेश में कोई भी किसी प्रकार की दबंगई नहीं कर सकता है।  पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडागर्दी चरम पर थी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जिस प्रकार का माहौल था। अब वह बदल गया है। सुशासन टाइम हुआ है। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी दी।क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपा के पदाधिकारियों ने कस्बा की सीमा पर फूल मालाएं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, अध्यक्ष रश्मि जयसवाल, जयेंद्र पाल गंगवार, सुरेश गंगवार, सुनील रस्तोगी, दिनकर गुप्ता, संदीप सिंह, रवि अरोड़ा आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ