पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली शाही _ कुल्छा गांव में सोमवार को गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था। महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।  जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक महिला के पति ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। कुल्छा गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी शाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए घर से गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई थी। पति ने रविवार को शाही थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। सोमवार को महिला का शव रामऔतार शर्मा के गन्ने के खेत में शव क्षत विक्षत हालत में मिला। 



मृतक के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या के बाद पहचान बताने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। मीरगंज सीओ हर्ष मोदी ने मंगलवार को मृतक के पति व बेटे से बातचीत की। शाही थाना अध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना का शीघ्र राजफाश कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ