स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य मे यंग इंडिया रन प्रतियोगिता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन




बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी,_ आज  स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता मैराथन दौड़ का कार्यक्रम किया गया, जिससे 200 लोगों ने 5 किलोमीटर की दौड़ भाग लिया, प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।       




भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में कुरतरा से अगरास और अगरास से कुरतरा फाटक तक यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका शुभारंभ माननीय क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,  इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डॉ डीसी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जयसवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, शाही मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सोशल मीडिया जिला संयोजक कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, जैनेंद्र सिंह, सौरभ प्रताप सिंह उर्फ शीलू, अमन सिंह, कपिश गंगवार उर्फ राहुल, सभासद संजीव सिंह, सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ प्रेम सिंह, गौरव मिश्रा, राज राजपूत, सूरज राठौर, जतिन चौहान, प्रिया रस्तोगी, दीप सिंह, मनोज गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।                                                     





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ