ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

शराब की दुकान के ताले काटकर नगदी व शराब सहित एक लाख 22 हजार 8 सौ रुपए की चोरी




बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली शीशगढ़ _ थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गाँव लखा में स्थित देशी शराब की दुकान के ताले काटकर अज्ञात चोर शराब की पेटी व नगदी चोरी कर फरार हो गए। सेल्स मैन ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

कस्बा के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड निवासी सेल्स मैन बनबारी लाल पुत्र सोहन लाल ने वताया कि गाँव लखा में देशी शराब की दुकान पर वह सेल्स मैन है। बीती गुरुवार की रात्रि उसकी शराब की दुकान को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाया। चोरो ने लोहे की कीबाड़ के ताले काटकर  12 पेटी 42 डिग्री, 27 पेटी 36 डिग्री व 15 सौ रुपए की नगदी सहित कुल एक लाख  22 हजार 8 सौ रुपए की चोरी कर फरार हो गए। इससे पूर्व 5 अक्टूबर को उनकी शीशगढ़ स्थित वियर की दुकान में चोरो ने कूमल लगाने का प्रयास किया था। दीवार में टीन  लगी होने की बजह से चोर कामयाब नहीं हो पाए थे। सेल्स मैन ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शक जताते हुए उसके खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस चोरी की घटना की जाँच कर रही है।                




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ