बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह रिपोर्ट
जनपद बरेली शीशगढ़ _ थाना शीशगढ़ पुलिस ने लम्बे समय से गौ वंशीय पशुओं का वध कर मांस की तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, आरोपी ने 2021 में साथियो के साथ गौ वध करते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से जानलेवा हमला किया था।
इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने वताया कि लम्बे अरसे से गौ वंशीय पशुओं का वध कर मांस की तस्करी करने वाले बब्लू कुरैशी पुत्र फ़कीर कुरैशी निवासी जाफर पुर को रोड वेज बस स्टैंड शीशगढ़ से गिरफ्तार कर गैंगस्टर की कार्यवाही कर जेल भेज दिया, आरोपी के खिलाफ गौ कशी, गौ मांस तस्करी, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न अपराधिक मामलो में मुक़दमे दर्ज हैं।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।