PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मनकरी गांव में पूजा करने जा रही महिला और उसके परिजनों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा



बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकारी में पूजा करने जा रही महिला को खेत से निकलने के दौरान ग्रामीणों ने साथियों के साथ रोक लिया, महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर उसके परिजनों को लाठी,तमंचा लेकर दौरा कर पीटा, इससे 2 लोग घायल हो गए, घायलों के घर में छिपकर अपनी जान बचाई, आरोपियों ने साथियों के साथ महिला से अभद्रता की, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।                                

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी कंचन बच्चों के साथ 4 सितंबर को देवस्थल पर पूजा-पाठ कर जल चढ़ाने जा रही थी, देवस्थल जाने को वह एक ग्रामीण के खेत से निकल रही थी, खेत मालिक ने कंचन को खेत से निकलने पर रोका, कंचन ने कहा चकरोड खेत से मिला लिया है, ऐसे में देव स्थल कैसे जाएं, महिला की सूचना पर पति राजेश कुमार और रिश्तेदार सोनू कुमार मौके पर पहुंच गए, उन्होंने चकरोड बंद करने का विरोध किया, आरोप है कि आक्रोशित खेत मालिक ने साथियों के साथ लाठी तमंचा लेकर दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, राजेश की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरुण राठी, वरुण राठी, गजराज सिंह राठी, सोबरन सिंह राठी, एवं राजेंद्र सिंह राठी निवासी मनकरी के खिलाफ एससी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, राजेश का आरोप है कि मारपीट करने वालों लाइसेंसी बंदूक की थी।                     





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ