बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली मीरगंज _ मीरगंज नेशनल हाईवे स्थित अनुबिस आईटीआई कालेज के छात्रों ने मीरगंज तहसील परिसर मे कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर (एसडीएम) उपजिलाधिकारी मीरगंज को ज्ञापन देकर, कालेज प्रबंधन पर 500 रूपये प्रति छात्र मार्कशीट देने के नाम पर उघाई करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया है।
कॉलेज के छात्रों ने मीरगंज तहसील पहुचकर तहसील परिसर मे कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा धरना प्रदर्शन भी किया, इसके बाद दर्जनों छात्रों ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को कालेज प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने एवं उन्हे मार्कसीट दिलवाने के लिए कहा। छात्रो ने बताया उन्होंने आईटीआई की व्यक्तिगत परीक्षा दी थी वह परीक्षा मे पास हो गये।जब वह अपनी मार्कशीट लेने कालेज पहुचे तो कालेज प्रबंधन ने प्रति छात्र पांच सौ रूपये की मांग कर दी, कहा जब तक पैसे नही दोगे मार्कसीट नही दी जायेगी।छात्रों ने विरोध किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गयी इससे छात्र भडक गये तथा तहसील परिसर मे प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मीरगंज को शिकायती पत्र दिया है।उपजिलाधिकारी मीरगंज ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।वहीं कालेज के प्राचार्य शरद सक्सेना से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नही उठा।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।