ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Bank Holidays 2022: अक्टूबर में 21 दिन बन्द रहेंगे बैंक, निपटा ले जरूरी काम



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

आप बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम अगले महीने के लिए टाल रहे हैं? अगर इसका जवाब 'हां' है तो आपको बता दें कि अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर  (गांधी जयंती) से छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसके बाद 5 अक्टूबर से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। जबकि दिवाली की छुट्टी 24 अक्टूबर को है। देश भर के निजी और सरकारी बैंक अक्टूबर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 21 दिन बंद रहेंगे। वैसे अक्टूबर महीने में पांच रविवार हैं। गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व और दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार भी अक्टूबर में ही पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि बैंकों की ये छुट्टियां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन हैं। भारत में बैंक गैजेटेड हॉलिडे के अनुसार बंद होते हैं। सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार बंद होते हैं।
RBI के अनुसार क्या है छुट्टियों का कैलेंडर।

1 अक्टूबर - बैंक खातों की हाफ इयरली क्लोजिंग (गंगटोक)
2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती अवकाश
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची)
4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम)

5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
8 अक्टूबर - दूसरे शनिवार का अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)
9 अक्टूबर - रविवार
13 अक्टूबर - करवा चौथ। (शिमला)
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जन्मदिन के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)
16 अक्टूबर - रविवार
18 अक्टूबर - कटि बिहू (गुवाहाटी)
22 अक्टूबर - चौथा शनिवार
23 अक्टूबर - रविवार
24 अक्टूबर - काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी) (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीपावली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ