मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बीमार बूढ़ी मां को बेटा ठेली पर लिटाकर 5 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा, रास्ते में बीमार मां की हुई मौत
संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
शाहजहांपुर _ शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें बीमार बूढ़ी मां को उसका बेटा अपने हाथों से उठाकर ठेली पर रखकर 5 किलोमीटर दूर मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस और पैसे के अभाव में बूढ़ी मां की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक _ मामला थाना जलालाबाद कस्बे का है जहां के रहने वाले दिनेश ने बताया की उसकी बूढ़ी मां बीना देवी के पेट में अचानक दर्द उठा जिसके चलते वह दर्द से बेहाल हो गई, तब दिनेश ने बताया कि उसकी फोन में बैलेंस नहीं था, तब उसने पड़ोसियों से एंबुलेंस को फोन करने के लिए कहा तो उन्होंने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया मगर वक्त पर एंबुलेंस भी नहीं आई, साथ ही पैसे के अभाव में और बूढ़ी मां की तकलीफ को देखते हुए वह खुद ही अपनी मां को ठेली पर लिटाकर अस्पताल की ओर चल पड़ा मां को ठेले पर लादकर वह 5 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके जलालाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचा लेकिन इस दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मां ने दम तोड़ दिया अस्पताल डॉक्टर अमित यादव ने उसकी मां को ठेले पर ही देखा परंतु उसकी मां की मौत रास्ते नहीं हो चुकी थी।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।