फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आहान



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के जवानों ने हाथ में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली, रविवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने थाना परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा कस्बे की मेन मार्केट होती हुई गुजरी, पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे तथा स्वतंत्रता दिवस पर घर घर तिरंगा फहराने का आहान कर रहे थे, तिरंगा यात्रा का कस्बे के प्रमुख समाज सेवी, संभ्रांत, गणमान्य, व्यक्तियों के अलावा व्यापारियों ने भी पुलिस जवानों का पुष्प वर्षा का स्वागत किया, तिरंगा यात्रा में फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई ओमपाल सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई धर्म प्रकाश, एसआई अर्जित कुमार, एसआई मधुरानी, कांस्टेबल पंकज चौधरी, बाबूराम, सूरज प्रकाश, तेज सिंह, विष्णु, निखिल, व थाने के सभी पुलिसकर्मी एवं महिला कांस्टेबल शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ