₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली में महाकाल पालकी यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ आज दिनांक 26 जुलाई मंगलवार को बाबा महाकाल पालकी यात्रा का नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो श्यामगंज से आरम्भ होकर दयानंद चौक से कोतवाली चौराह से हनुमान मन्दिर होते हुए जब निकली तब भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टियों व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली के सदस्यों के द्वारा हनुमान मन्दिर सिविल लाइंस पर फूल मालाओं व मिष्ठान वितरण  से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी महाकाल पालकी यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।



स्वागत करने वालों में मुख्य रूप भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र पांडे, संरक्षक सुरेंद्र पांडे एडवोकेट, त्रिभुवन शर्मा, महेश पाठक, रमेश तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, श्रीमती  अंजू अग्निहोत्री, कौशल सारस्वत, दिव्य चतुर्वेदी, सूर्या अग्निहोत्री, आशुतोष शर्मा, संजीव सांख्यधर,शिवम् भारद्वाज समर्थ कटिहा, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह अद्वितीय पांडेय एडवोकेट, शुभी पांडे, सचिन कश्यप,नारायण देव शर्मा, दीपक पाठक, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ