ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

UP Weather Update: फिर ऊपर चढ़ा पारा, गर्मी और उमस से राहत नहीं, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम



लखनऊयूपी में मौसम का रुख बदल रहा है। कई दिनों तक लोगों को राहत देने के बाद अब पारा ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार के बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ऊपर चला गया। बीते तीन दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ गया है। उमस से फिलहाल कोई निजात मिलते नहीं दिख रही है। आज भी लखनऊ का तापमान अधिकतम 38.7 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज गुरुवार को तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा। साथ ही मौसम में गर्मी और उमस बनी रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं पिछले हफ्ते बारिश और बूंदाबांदी के साथ बादलों के छाए रहने से तापमान नीचे गिरा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सप्ताह बदलते ही मौसम भी बदलने लगा। पिछले तीन दिनों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था। आद्रता का अधिकतम स्तर 74 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसान आने वाले दिनों तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पारा 40 के आसपास ही रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ