ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

UP Monsoon Update: भीषण गर्मी से बहुत जल्द मिलेगी राहत, जानें कब तक आएगा मानसून

Weather_update


भीषण गर्मी और उमस बस चंद दिनों की मेहमान है। पूर्वी यूपी के ऊपर कुछ ऐसे कारक तैयार हो रहे हैं, जो लखनऊ ही नही बल्कि पूरे प्रदेश का मौसम बदल देंगे। मानसून की फुहारें 17 जून से भिगाना शुरू कर देंगी। गर्मी से राहत मिलेगी। पर अभी दो-तीन दिन भीषण गर्मी बर्दाश्त करनी होगी।

लखनऊ को शनिवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से सात बजे ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उमस पसीने से तरबतर किए थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, तापमान में भी बढ़ोतरी होती गयी। दोपहर तीन बजे के करीब पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। उधर, बीती रात इस गर्मी की सबसे गर्म रही। रात का तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी यूपी के ऊपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर 15 जून से ही दिखेगा। बीच-बीच में बदली होगी। तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह का जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक रविवार से 14-15 जून तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही रहेगा। दिन का तापमान 43, न्यूनतम 29-30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

15 के बाद पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार हो रहे कारक सक्रिय हो जाएंगे। इससे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश होगी। गर्मी से राहत मिलेगी। दिन तो ठण्डा होगा, ही रात भी ठण्डी होगी। पंद्रह जून से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का पारा 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा। लखनऊ में भी इसका असर दिखेगा। लखनऊ में 17 जून से मानसून से पहले की फुहारें मौसम को सुहाना करेंगी। इसके बाद बदली और बरसात होगी। मानसून अभी पूर्वोत्तर के राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति है, उसके उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ