रिपोर्ट: विशेष संवादाता

भारत मे जबसे ऑनलाइन शॉपिंग का चलन शुरू हुआ है तब से हर कोई शॉपिंग करने के लिए कोई न कोई मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग कर अपनी मनपसंद चीज़ ऑनलाइन आर्डर कर देता है और वो प्रोडक्ट उपभोक्ता के पास एक या 2 दिन में डिलीवर हो जाता है। यह बहुत आसान भी होता है। ना घर से निकलना न किसी मॉल न किसी दुकान में जा कर अपनी बारी का इंतज़ार करना। जब किसी चीज़ की ज़रूरत हुई मोबाइल उठाया एप्लीकेशन खोली और कर दिया आर्डर। 


इसी तरह से एक मोबाइल एप्लीकेशन है मीशो जो आज कल काफी चर्चा में है। अभी हाल ही में एक महिला उपभोक्ता (आकांक्षा) ने इस एप्प के बारे में विश्व मीडिया से बताया कि किस तरह से यह एप्प हम लोगो को लूटने का काम कर रही है। आकांक्षा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस एप्प के द्वारा बच्चो के डायपर का आर्डर बुक किया था, लेकिन वो प्रॉडक्ट उन्हें डिलीवर नही हुआ। मीशो एप्प के कस्टमर केअर से बात करने पर कस्टमर केअर ने भी इस बारे में मदद करने से इनकार कर दिया। 


पूरा मामला क्या है।

आकांक्षा ने मीशो एप्प से 26 अप्रैल को अपने बच्चे के लिए डायपर का ऑर्डर बुक किया, जिसका ऑर्डर आईडी नम्बर 919075045266_1 है, इसका पेमेंट भी एप्प में मौजूद UPI के द्वारा किया गया। यह प्रोडक्ट मीशो की तरफ से 27 अप्रैल को शिप किया गया, शिपिंग कूरियर कंपनी Xpress Bees द्वारा किया गया। यह जानकारी एप्प पे जा कर चेक की गई। 


29 अप्रैल को प्रोडक्ट डिलीवरी करने डिलीवरी बॉय उनकी सोसाइटी में आया, डिलीवरी बॉय ने आकांक्षा से डिलीवरी कोड मंगा, डिलीवरी कोड के बारे में पूछने पर डिलीवरी बॉय ने कहा कोड आप के नम्बर पे आया होगा, आकांक्षा ने कहा कि नही उन्हें कोई कोड नही मिला है तब डिलीवरी बॉय ने उन्हें अपनी डिलीवरी एप्लीकेशन पे मोबाइल नम्बर दिखाया जिसपे कोड उसने फारवर्ड किया था, नम्बर देख आकांक्षा ने उससे कहा कि यह नम्बर मेरा नही है, जो नम्बर डिलीवरी बॉय के पास था वो गलत नम्बर था, आकांक्षा ने डिलीवरी बॉय से रिक्वेस्ट की कि ये प्रोडक्ट मेरा है, आप ये मुझे दे दो परंतु डिलीवरी बॉय ने कोड न मिलने की वजह से उन्हें प्रोडक्ट देने से इनकार कर दिया और बोला कि आप एप्लीकेशन में रिफंड एंड return की रिक्वेस्ट कर दीजिए, आपके पैसे वापस हो जाएंगे। इतना कह कर वो चला गया। 


आकांक्षा ने 30 अप्रैल को रात करीब 12 बजे डिलीवरी बॉय द्वरा बताये गए प्रोसेस के अनुसार मीशो एप्प पर return के लिए रिक्वेस्ट कर दी। रिक्वेस्ट के अनुसार मीशो की तरफ से प्रोडक्ट pickup के लिए पिक बॉय उनके घर आया तो आकांक्षा ने उसे बताया की वो प्रोडक्ट कहा से दे जब उन्हें कोई प्रोडक्ट मिला ही नही। यह सुन कर pickup बॉय वापस चला गया। 


आकांक्षा ने अपने पैसे वापस लेने के लिए मीशो कस्टमर केअर से बात की तो कस्टमर केअर ने बताया कि प्रोडक्ट आपको डिलीवर हो चुका है और अगर आपको रिफंड चाहिए है तो पहले प्रोडक्ट वापिस कीजिये। आकांक्षा ने सारी बात उस कस्टमर केअर वाले को बताई परंतु वो एक ही बात कहता रहा कि पैसे वापस लेने है तो प्रोडक्ट वापिस कीजिये।


न तो आकांक्षा को पैसे ही वापिस मिल रहे है ना ही उनको मीशो की तरफ से प्रोडक्ट दिया गया। यह तो एक किस्सा है ना जाने ऐसे कितने लोगो के साथ इस एप्प ने धोखाधड़ी की होगी।


अब सवाल यह उठता है कि जब प्रोडक्ट मिला ही नही तो प्रोडक्ट वापस कहा से करे, यह बात मीशो कस्टमर केअर को समझ नही आई। इसके साथ ही दूसरा सवाल यह है कि जब डिलीवरी बॉय ने प्रोडक्ट डिलीवर ही नही किया तो डिलीवरी बॉय ने अपनी डिलीवरी एप्प पर स्टेटस डिलीवर कैसे कर दिया?