वाराणसी: भाजपा ने राकेश सिंह अलगू को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सहकारिता प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक


वाराणसी। संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार के लिए भाजपा विभिन्न कार्यक्रम कर रही है तो जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। क्षेत्रीय इकाई के साथ ही विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। कुछ का गठन भी हो गया है और कुछ की टीम बनाई जा रही है। इसके बाद विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह अलगू को नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाया है। आपकों बताते चलें कि श्री अलगू पूर्व में वाराणसी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

यह है भाजपा की रणनीति
भाजपा ने चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। संगठन में तमाम पदों की घोषणाएं करीब-करीब हो चुकी हैं। भाजपा ने युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदों की घोषणा कर दी है। अब प्रकोष्ठों की घोषणा शुरू हो गई है। शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, पंचायत, वरिष्ठ नागरिक आदि प्रकोष्ठों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने इन में प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इसी के साथ चार सह संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं, जो संगठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ऐसी ही रचना क्षेत्र की भी है। क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इसी के साथ चार सह संयोजक यहां भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा की रणनीति भारी भरकम टीम की घोषणा करके उन्हें चुनावी मैदान में उतरारना है। इसलिए अधिक से अधिक पद कार्यकर्ताओं को देकर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। जिससे चुनाव में वह दमदारी से लग सकें। वरिष्ठ भाजपा राकेश सिंह अलगू का कहना है कि भाजपा समग्रता की ओर विचार करती है, इसलिए वह सभी क्षेत्र में अपना प्रभाव रखना चाहती है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा जा सके। समाज को सशक्त बनाया जा सके। इसलिए प्रकोष्ठों की रचना में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ आदि की भी रचना है।

राकेश सिंह अलगू ने किया दावा
वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह अलगू ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो समग्रता की ओर सोचती है, अन्य दल सिर्फ परिवारवाद में सिमटे हुए हैं। उन्होंने अपने परिवार और दल को मजबूत करने का काम किया है, इसलिए देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ। देश में सबसे अधिक सत्ता में कांग्रेस रही है, पर देश की अस्मिता को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है। कांग्रेस की सत्ता में कश्मीर लुट गया, हिंदुओं पर अत्याचार हुए, भारत-पाकिस्तान में बंटवारा हुआ, लाखों हिंदुओं का कत्लेआम किया गया। देश सैकड़ों वर्ष पीछे चला गया। सपा ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ाया और कोई काम नहीं किया। सिर्फ भाजपा ने संगठन खड़ा करने का काम किया है। इसलिए बिना धन-बल के कार्यकर्ताओं के बलबूते पार्टी चुनाव लड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ