₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर: दियावा महादेव पर उमड़ा भक्तो का सैलाब,गूंजा हर - हर महादेव का उद्घोष



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी
मछलीशहर(जौनपुर)...स्थानीय क्षेत्र के प्रसिद्ध दियावा महादेव मंदिर पर सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के दर्शन - पूजन के लिए भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा।भोर के 4 बजे से ही भक्तों का रेला शुरू हुआ और शाम तक हजारों लोगो ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।सुबह से ही प्रशासनिक अमला भी डटा रहा और भक्तो को कतारबद्ध दर्शन कराने में सहयोग किया।मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए गर्भ गृह मे बाकायदा सी.सी.टीवी कैमरा लगाया गया।कतारबद्ध दर्शनार्थी हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित रहे।यहां के पुजारी ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि यहां जो भी भक्त सहज भाव से भोलेबाबा पर जलाभिषेक करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।यहां पर पूरे महीने प्रदेश के कोने कोने से दर्शनार्थी दर्शन करने आते है और उनकी मनोकामना भगवान अवढरदानी स्वीकार करते है।बताते चले कि यहा हर वर्ष सावन के महीने में सोमवार को भारी भीड़ होती है और यहां मंदिर परिसर में मेला भी लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ