कोरोना के कहर से आंशिक देश मे लगा लॉकडाउन! यहां जानिए कौन से राज्य में कब तक बढ़ा लॉकडाउन

फ़ोटो - गूगल


वर्ष 2020 की तरह इस बार भले ही कोरोना कि वजह से पूरा देश बन्द नही हुआ लेकिन कोरोना कि रफ्तार को देखते हुए पूरे देश में स्थिति देशबन्दी कि बन रही है। ऐसे में अभी तक 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने आंशिक बंदी लागू कि है वहीं दूसरी ओर 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां पूर्ण बंदी जैसी पाबंदियां लागू की है। कुछ राज्य यह बंदी आगे बढ़ाते जा रहे है। हाल ही में 17 मई तक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बंदी को बढ़ा दिया गया है।

सोमवार से राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 2 हफ्तों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। केरल में भी शनिवार से 9 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। मिज़ोरम में सोमवार से 7 दिनों तक सब बन्द रहेगा। सिक्किम में बंदी 16 मई तक कर दी गयी है। कर्नाटक में 24 मई तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना के मामलो में ओर पॉजिटिविटी रेट में पिछले कुछ दिनों में कमी आयी है, अगर कोई भी ढिलाई बरती गयी तो महामारी कि इस लहर में हासिल की गयी अभी तक की कामयाबी का कोई भी फायदा नही होगा।

वहीं दूसरी ओर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में लोकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश के एडिशनल सेक्रेटरी नवनीत सहगल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के अच्छे रिजल्ट मिल रहे है। यह कोरोना संक्रमण कि चेन को तोड़ने में मदद कर रहा है। एक्टिव केस भी अब कम हो रहे है। इस वजह से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि ओर से बताया गया कि शनिवार को 4.03 लाख मरीजों में 71.75 प्रतिशत मरीज इन 10 राज्यों के है। यह राज्य कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि देश के कुल एक्टिव केस में 82.94 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से है।

इन राज्यों में लगा लॉकडाउन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया।

बिहार में 4 मई से शुरू हुआ था लॉकडाउन अब 15 तक जारी रहेगा।

ओडिशा में तालाबंदी 19 मई तक

राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन 10 मई से 24 मई तक लागू करने का लिया फैसला। सख्ती से होगा लोकडाउन का पालन।

झारखंड में 13 मई तक जारी रहेगी तालाबंदी।

छत्तीसगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा।

पंजाब में 15 मई तक जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ़्यू।

मध्यप्रदेश में 15 मई तक जनता कर्फ्यू लगाया गया।

गुजरात में नाईट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 15 मई तक बढ़ाये गए। कुछ जिलों में लोकल लॉकडाउन लगाया गया है।

गोवा में 24 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

बंगाल में सभी प्रकार के समारोह पर रोक लगा दी गयी है।

असम में रात्रिकालीन कर्फ्यू 27 अप्रेल से 7 मई तक लगया गया था। 5 मई यानी बुधवार से शाम को 6 बजे से सड़कों पर आवाजाही कि रोक लगा दी गयी जो पहले रात्रि 8 बजे से हुआ करती थी।

नागालैंड में 14 मई तक आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

मिजोरम में 17 मई कि सुबह 4 बजे तक लॉकडाउन लगया गया। 

अरुणांचल प्रदेश में 9 मई से रात्रिकालीन कर्फ्यू 6:30 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया गया।

मणिपुर में सरकार ने कुछ जिलों में 17 मई तक कर्फ्यू की घोषणा की है।

 सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

उत्तराखंड में तीन जिलों हरिद्वार, देहरादून और  ऊधमसिंह नगर में  10 मई तक कर्फ्यू बढ़ाया गया। रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश और केरल में 16 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया।

जम्मू कश्मीर में 17 मई तक रहेगा लॉकडाउन।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ