ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

आजादी के पहले से मनाई जा रही है श्रीकृष्णजन्माष्टमी; अपने पूर्वजों की धरोहर को सहेज रहा द्विवेदी परिवार



1944 से दशरथा, बड़ेरी में जारी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन, द्विवेदी परिवार आज भी निभा रहा पूर्वजों की परंपरा।

दशरथा, बड़ेरी जौनपुर में अपने पूर्वजों की धरोहर को सहेज रहा द्विवेदी परिवार

आजादी के पहले सन 1944 से लगातार होता आ रहा है जन्माष्टमी कार्यक्रम

मछली शहर (जौनपुर)....आज दौड़ती - भागती दुनिया में जहां अपने परिवार की जिम्मेदारियों से लोग भाग रहे है,वही क्षेत्र के दशरथा, बड़ेरी निवासी पंडित जगत नारायण दुबे का परिवार आजादी से पहले मिली विरासत को सहेजने में जुटा हुआ है।यहां आजादी से पहले से ही शुरू हुआ श्री कृष्णजन्माष्टमी कार्यक्रम अनवरत आज तक होता आ रहा है।इस समय परिवार के मुखिया और क्षेत्र के प्रकांड विद्वान जगत नारायण द्विवेदी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आजादी से पहले हमारे पूज्य पिता जी श्री राज लखन द्विवेदी द्वारा सन 1944 में शुरू किया गया था,जो कि आज तक यह कार्यक्रम पूरे परिवार के सहयोग से चलता आ रहा है।




हर वर्ष के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते है।दशरथा, बड़ेरी स्थित इस मंदिर में भगवान श्री रामसीता ,हनुमान जी महाराज सहित भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित है।यह मंदिर कई वर्ष से लोगो के आस्था का केंद्र बना हुआ है।


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ