![]() |
| विद्यालय की साफ - सफाई करते प्रधानाध्यापक अनिल दुबे व अन्य सहायक अध्यापक |
लाख कवायदों के बाद भी सफाईकर्मियों पर नहीं दिख रहा असर...
जौनपुर के गोहका प्राथमिक विद्यालय में सफाईकर्मी के न आने से प्रधानाध्यापक और शिक्षक खुद स्कूल की सफाई करते नजर आए।
मछली शहर (जौनपुर)..... जनगणना, बीएलओ सहित तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले अध्यापकों पर अब विद्यालय की साफ - सफाई की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।वैसे तो सितंबर माह में सरकार की तरफ से हर विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाए जा रहे है,जिसके लिए हर ग्राम सभा में सफाई कर्मी भी लगाए गए है । परन्तु स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा गोहका स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सफाई कर्मी का नदारद रहना व प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक द्वारा झाड़ू लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है।पूछने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने बताया कि सफाई कर्मी की मनमानी से पूरा स्टाफ तंग आ गया है।कभी वे आते है और कब चले जाते है कुछ पता ही नहीं चल पाता, जिससे विद्यालय परिसर की साफ सफाई की व्यवस्था प्रभावित होती है।
प्रधानाध्याप व सहयोगी अध्यापकों द्वारा खुद स्वच्छता अभियान को गति देने में जुटे है।जबकि सरकार द्वार भारी भरकम बजट सफाई कर्मियों पर खर्च किया जा रहा है।
रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।