स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर: सरपंच एवं पत्रकार इंद्रेश तिवारी की माता बैजन्ती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर



सरपंच इंद्रेश तिवारी को मातृ शोक.....जौनपुर के गोहका गांव के सरपंच एवं पत्रकार इंद्रेश तिवारी की माता बैजन्ती देवी का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन।

बरसठी (जौनपुर).... स्थानीय क्षेत्र के गोहका गांव निवासी पत्रकार,सरपंच इंद्रेश तिवारी की माता जी का वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पत्रकार, सरपंच इंद्रेश तिवारी की माताजी श्रीमती बैजन्ती देवी (86) वर्ष का हार्ट की बीमारी के चलते वाराणसी स्थित पापुलर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान 5 वें दिन हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही गोहका स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का ताता लगा रहा।श्रीमती बैजन्ती देवी अपने पीछे भरा - पूरा परिवार छोड़ गई।उनके चार पुत्रों में बड़े पुत्र राजकुमार तिवारी मुंबई में सहकारी बैंक का संचालन करते है एवं पौत्र आशीष तिवारी जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जी के सोशल मीडिया प्रभारी है।परिवार में ध्रुव तिवारी ,महेश तिवारी,ऋषभ मिश्रा,मनीष तिवारी,सतीश,सूर्यकांत,कृष्णकांत तिवारी आदि ने इस आकस्मिक निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। क्षेत्रीयजनों में मुकेश तिवारी प्रबंधक,भाजपा नेता जेपी मिश्र, घनश्याम दुबे, अध्यापक अनिल दुबे, प्रधान मुकेश यादव, प्रधानाचार्य यादवेंद्र तिवारी, बाबूराज गौतम, रवि गौतम, संजय गौतम, भागेलुराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक - संवेदना व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ