ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अंकिता तिवारी यूपी टीजीटी में चयनित, परिजनों में हर्ष



मछलीशहर के गोधूपुर की अंकिता तिवारी का UP TGT हिंदी में चयन हुआ। वह NET-JRF पास कर वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं।

मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के गोधूपुर गांव निवासी अंकिता तिवारी का यूपी टीजीटी(हिंदी)   विषय में चयन होने पर माता पिता एवं परिजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगो को मिठाईयां खिला रहे है। अंकिता वर्तमान में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के हिन्दी विभाग में कार्यरत  प्रो महेन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में पी-एच.डी. कर रही है।शोधार्थी अंकिता तिवारी इसके  पुर्व राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा  (नेट) और जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है।

यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी ने शोधरत छात्रा अंकिता को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ