ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

होटल में गर्लफ्रेंड संग मजे ले रहा था पति, अचानक आ धमकी पत्नी; बीच सड़क की जमकर कुटाई, खुला सनसनीखेज राज


रीवा के एक होटल में पत्नी ने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जमकर हुई कुटाई। जानें पूरी खबर

रीवा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के रीवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति की इस करतूत को देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने होटल में ही पति की जमकर पिटाई कर दी। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पत्नी आरोपी पति को कॉलर से पकड़कर सीधा थाने ले गई। हैरानी की बात यह है कि पति ने दूसरी लड़की को भी खुद को कुंवारा बताकर प्रेम जाल में फंसाया था।

होटल में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

​यह पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित पंगत होटल का है। जानकारी के अनुसार, सीधी जिले का रहने वाला यह युवक होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था। इसी बीच उसकी पत्नी को भनक लग गई और वह सीधे होटल पहुंच गई। कमरे का नजारा देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि पत्नी ने होटल परिसर में ही पति को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर होटल का स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सिम बदलकर छुप-छुप कर रह रहा था पति

​हंगामे के बाद पत्नी अपने पति को लेकर समान थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पिछले साल ही 3 जुलाई को कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। दोनों मूल रूप से सीधी के रहने वाले हैं। पत्नी का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति अपना मोबाइल सिम बदलकर उससे छिपकर रह रहा था। उसे शक था कि पति का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने पीछा किया और आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

दूसरी लड़की का दावा- 'मुझे कुंवारा बताया था'

​इस पूरे मामले में पति के साथ पकड़ी गई दूसरी युवती भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। युवती ने बताया कि उसकी इस युवक से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर कहा था कि वह अभी कुंवारा है। युवती का दावा है कि युवक ने एक मंदिर में जाकर उसकी मांग भी भरी थी। फिलहाल, समान थाना पुलिस ने पति, पत्नी और दूसरी युवती तीनों को थाने में बिठाया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


साभार: मीडिया रिपोर्ट्स 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ