रणबीर कपूर और यश की 4000 करोड़ वाली 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले 7 दमदार डायलॉग्स।
रणबीर कपूर और यश स्टारर भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के 4 मिनट लंबे ट्रेलर ने अपने दमदार विजुअल्स, बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि पहले पार्ट में राम और रावण का आमना-सामना नहीं होगा, लेकिन उनके संवादों और किरदारों की झलक ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर माहौल धुआं-धुआं कर दिया है।
विजुअल्स और शानदार कास्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल
'रामायण' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 4 मिनट के इस ट्रेलर में वीएफएक्स (VFX) और विजुअल्स इतने शानदार हैं कि दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर के जरिए फिल्म की स्टारकास्ट के लुक्स भी सामने आ गए हैं। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश बिल्कुल सटीक नजर आ रहे हैं। इनके अलावा माता सीता के रोल में साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता की झलकियां भी देखने को मिली हैं। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक हर एक सीन को बेहद ताकतवर बना रहा है।
पहले पार्ट में नहीं होगी राम और रावण की भिड़ंत
मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि 'रामायण' के पहले पार्ट में राम और रावण की कहानी अलग-अलग दुनिया में चलेगी। ट्रेलर में भी रणबीर कपूर और यश आमने-सामने नजर नहीं आए हैं। हालांकि, रावण बने यश के साथ साई पल्लवी के कुछ दृश्य जरूर दिखाए गए हैं। वहीं, श्री राम के रूप में रणबीर कपूर यह प्रण लेते दिख रहे हैं कि वह अपनी सीता को हर हाल में वापस लेकर आएंगे।
'रामायण' ट्रेलर के 7 सबसे धांसू डायलॉग्स
फिल्म के डायलॉग्स बेहद खूबसूरती से लिखे गए हैं और एक्टर्स की डायलॉग डिलीवरी ने इन्हें और भी प्रभावशाली बना दिया है। आइए जानते हैं ट्रेलर के 7 सबसे बेहतरीन संवाद:
रावण (यश) के डायलॉग:
- "देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोक में एक ही राज होगा- रावण राज।"
- "राम से प्रतिशोध लिया जाएगा शूर्पणखा, न राम की मृत्यु साधारण होगी, न उसका अपमान।"
श्री राम (रणबीर कपूर) के डायलॉग:
3. "विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा अंत भी हो जाए, तो भी मुझे स्वीकार है।"
4. "निर्णय मैं ले चुका हूं, एक पुत्र होने के नाते अपने पिता के वचन का पालन करना मेरा कर्तव्य है।"
5. "रावण तीनों लोको का स्वामी है, तो तीनों लोको के सामने उसका वध करूंगा, मैं अपनी सीता को वापस लाऊंगा।"
6. "ये राम के युग का आरंभ है।"
माता सीता (साई पल्लवी) का डायलॉग:
7. "उस वचन का क्या, जो आपने मुझे विवाह के वक्त दिया था, अब हमारा भाग्य एक है और भाग्य में जो भी लिखा है, मुझे स्वीकार है।"
साई पल्लवी के एक्सेंट पर हो रही चर्चा
ट्रेलर में साई पल्लवी भले ही कुछ ही फ्रेम्स में नजर आई हैं, लेकिन उनके डायलॉग डिलीवरी में दक्षिण भारतीय एक्सेंट (South Touch) साफ झलक रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पूरी फिल्म में मेकर्स ने उनके लहजे को किस तरह से संतुलित किया है, क्योंकि एक्सेंट का ज्यादा प्रभाव होने पर दर्शकों की तरफ से सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल, रणबीर और यश की कास्टिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंचा दी हैं।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।