ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

PM Modi Haryana Visit: हरियाणा को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें! सर्वप्रिय त्यागी बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार


PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने विकास परियोजनाओं को बताया ऐतिहासिक।

सांस्कृतिक विरासत और कनेक्टिविटी को भी मिलेगी मजबूती

भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के दौरे को विकास के लिए अहम बताया

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई परियोजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से हरियाणा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

रेलवे और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने की योजना रेलवे के आधुनिकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम है। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन होने से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे छात्रों को बेहतर अवसर मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सड़क परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सर्वप्रिय त्यागी के कहा, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन राज्य की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा काला अंब ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए, हांसी-बरवाला फोरलेन और बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनाओं के विस्तार से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापार, उद्योग तथा किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।

सांस्कृतिक विरासत को भी मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखे जाने का प्रस्ताव सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

विकास और रोजगार पर जोर

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में आधुनिक अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास को नई गति देगा और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।


रिपोर्ट - आकांक्षा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ