₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

PM मोदी का वीडियो Facebook से हुआ गायब! बवाल के बाद Meta ने मांगी माफी, बताई ये बड़ी वजह



फेसबुक से पीएम मोदी का वीडियो हटने पर मेटा ने माफी मांगी है। कंपनी ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया और कंटेंट फिर से बहाल कर दिया है।

​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो अचानक ब्लॉक किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, भारी बवाल के बीच कुछ ही घंटों में वीडियो को रीस्टोर कर दिया गया। अब मेटा ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार से माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि यह कोई जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण कंटेंट गलती से हट गया था।

देर रात दिखा 'लीगल रिक्वेस्ट' का नोटिस

मंगलवार तड़के करीब 1:25 बजे फेसबुक पर पीएम मोदी के 'सेल्फी वीडियो' के साथ "देखें क्यों" (See Why) का विकल्प नजर आ रहा था। इस पर क्लिक करने पर एक नोटिस दिखा, जिसमें लिखा था कि एक कानूनी अनुरोध के अनुपालन में भारत में इस कंटेंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह रही कि इस नोटिस में किसी भी कानूनी प्रावधान या सरकारी अथॉरिटी का जिक्र नहीं था, जिसके कहने पर यह कदम उठाया गया। इस कार्रवाई के बाद इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर प्रतिबंध हटा लिया गया और लाखों व्यूज वाला यह वीडियो उपयोगकर्ताओं के लिए फिर से उपलब्ध हो गया।

मेटा ने दी सफाई, सरकार कर रही जांच

वीडियो ब्लॉक होने के मामले में मेटा (Meta) ने भारत सरकार से माफी मांगी है। कंपनी ने अधिकारियों को बताया कि यह कार्रवाई जानबूझकर नहीं की गई थी, बल्कि तकनीकी खामी का नतीजा थी। मेटा के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे वापस बहाल कर दिया गया है।" दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक सरकार इस पूरी घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों में यह वीडियो हटाया गया। घटनाक्रम से जुड़ी सफाई के लिए मेटा के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को भी तलब किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को देश के जेन-जी (Gen Z) युवाओं को संबोधित करते हुए एक नया वीडियो संदेश जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने बताया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोग फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं और ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए संसद में कठोर प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ा जा रहा है।


​साभार: मीडिया रिपोर्ट्स 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ