ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

NEET Protest: 'छात्रों के कंधे पर बंदूक रख रहे राहुल-अखिलेश, यह देश तोड़ने की साजिश', BJP नेता कमल यादव का बड़ा आरोप



भाजपा नेता कमल यादव ने नीट प्रदर्शन को विपक्ष की साजिश बताया। राहुल और अखिलेश पर छात्रों को मोहरा बनाने का गंभीर आरोप लगाया।

​भाजपा नेता कमल यादव (जिला प्रभारी फरीदाबाद महानगर, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुग्राम) ने दिल्ली में चल रहे NEET प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक वीडियो संदेश में उन्होंने इसे छात्र आंदोलन मानने से इनकार करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीतिक साजिश करार दिया। यादव का आरोप है कि विपक्ष छात्रों को मोहरा बनाकर देश को बांटने, भड़काऊ बयानबाजी करने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहा है।

​असल छात्र परीक्षा की दोबारा तैयारी में जुटे हैं

​कमल यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि नीट परीक्षा रद्द हो चुकी है। इस परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 11 लाख से अधिक ने इसे क्वालीफाई किया था। उन्होंने कहा कि जो असल छात्र हैं, वे अपनी परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा नेता के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका वास्तविक छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है।

​'यह छात्र आंदोलन नहीं, देश तोड़ने की साजिश'

​प्रदर्शनकारियों की मंशा पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि यह कोई नीट का मामला नहीं है, बल्कि देश को तोड़ने की एक सोची-समझी कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध प्रदर्शन में भगवान और अल्लाह को बीच में लाया जा रहा है, गालियां दी जा रही हैं और कश्मीर में धारा 370 को दोबारा लागू करने जैसी अनुचित मांगें उठाई जा रही हैं। यादव के अनुसार, प्रदर्शन में ऐसी कई भड़काऊ बातें की जा रही हैं जिनका नीट परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दिल्ली में चल रही इस गतिविधि को 'आतंकवाद' का रूप करार दिया है।

​राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सीधा हमला

​कमल यादव ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीधे तौर पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


​भाजपा नेता ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जो नेता छात्रों को मोहरा बनाकर इस आंदोलन में कूदे हैं, उन्हें 'चूड़ियां पहन लेनी चाहिए'। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर उन्हें राजनीति करनी है, तो वे सीधे तौर पर सामने आकर करें। यादव ने कहा कि बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर और उन्हें गलत दिशा में धकेल कर राजनीति में कभी सफलता नहीं मिल सकती। देश की जनता विपक्ष के इन षड्यंत्रों को भली-भांति समझती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ