PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मुंबई में एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर 11 साल तक किया दुष्कर्म, ₹60 लाख ऐंठकर प्रेमी ने रचाई दूसरी शादी!



मेरठ में एक्ट्रेस बनने का सपना देख रही युवती से 11 साल तक दुष्कर्म और 60 लाख की धोखाधड़ी; आरोपी वसील पर केस दर्ज।

मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दिल्ली में मॉडलिंग कर रही एक युवती को एक्ट्रेस बनाने का सपना दिखाकर सालों तक उसका शोषण किया गया। पीड़िता ने अपने पूर्व प्रेमी वसील और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर 11 साल तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने, गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी द्वारा मई 2026 में गुपचुप तरीके से किसी अन्य युवती से निकाह करने के बाद पीड़िता ने मेरठ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी देहात के मुताबिक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मॉडलिंग के दौरान दोस्ती और मुंबई का सफर

पीड़ित युवती साल 2015 से दिल्ली में मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान उसके घर के पास ही रहने वाले सरधना के वसील नामक युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वसील ने उसे फिल्म और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। साल 2016 में वह युवती को मुंबई ले गया, जहाँ दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि वसील ने उससे शादी का पक्का वादा किया था, जिसके भरोसे पर वह उसके साथ रही।

गर्भपात का दबाव और 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

पीड़िता के अनुसार, साल 2017 में वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने शादी की बात उठाई, तो वसील और उसके परिवार ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर फैसला टाल दिया और परिवार के दबाव में उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वह वसील पर पूरी तरह विश्वास करती थी और मॉडलिंग से होने वाली अपनी आय का बड़ा हिस्सा उसे देती रही। आरोप है कि पिछले करीब 10 सालों में उससे 50 से 60 लाख रुपये तक लिए गए, जिनका उपयोग युवक और उसके परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में किया गया।

प्रेमी के निकाह की खबर मिलते ही खुला राज, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने बताया कि वसील उसे कई बार अपने घर भी लेकर गया था, जिससे उसे विश्वास था कि परिवार उसे बहू के रूप में स्वीकार कर चुका है। हालांकि, मई 2026 में जब वह अचानक सरधना स्थित उसके घर पहुंची, तो उसे जानकारी मिली कि वसील ने 2 मई 2026 को किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया है।

इस मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, आरोपी युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ