ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने फोटो मांगने पर फैंस को सरेआम भद्दी गालियां दीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने केवल फोटो खिंचवाने का आग्रह करने पर सरेआम कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर भद्दी गालियां देती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला तो शांत करवा दिया, लेकिन इंटरनेट पर डांसर के इस रवैये की कड़ी आलोचना हो रही है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कमर्शियल बेल्ट की है। तीन-चार दिन पहले डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ यहां आई हुई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पास जाकर एक फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर डिंपल बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने सरेआम गालियों की बौछार शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, बिना शिकायत लौटाया
बीच बाजार में डांसर द्वारा इस तरह गाली-गलौज किए जाने से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और वापस भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों की सफाई
घटना का वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद लोगों में तीखी बहस छिड़ गई है। फैंस डांसर के इस बर्ताव से काफी निराश हैं और उनका मानना है कि एक फोटो मांगने पर इस तरह सरेआम गालियां देना गलत है। वहीं, जिन लोगों के साथ विवाद हुआ था, उन्होंने भी एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने बेहद शांति और सम्मान के साथ फोटो के लिए पूछा था, लेकिन डिंपल ने भड़कते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
साभार: TV9 भारतवर्ष


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।