ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

सब्जी मंडी में दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने पीटा



फतेहगंज पश्चिमी सब्जी मंडी में युवक फैजुल की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की, दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

इरफान हुसैन की रिपोर्ट 

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे की सब्जी मंडी, जामा मस्जिद के पास दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने जमकर पीटा, और दुकान में की तोड़फोड़।  जानकारी के अनुसार शबीना पत्नी रब्बानी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिम ने बताया कि उनका बेटा फैजुल सब्जी मंडी में जमा मस्जिद के पास एक दुकान पर काम कर रहा था। कभी अचानक शकिर, फईम, इरफान,आमन व अदनान और तीन अज्ञात लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर उनके बेटे फैजुल के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे और बेल्टों से बुरी तरीके से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। और उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले सभी दबंग लोग स्मैक तस्कर के गुंडे हैं आए दिन बस्ती में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। पीड़ित फैजुल की मां शबीना ने थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले दबंग लड़कों को पड़कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 

उधर दुकानदार रईस अहमद ने भी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान में  कुछ दबंग लड़कों ने उनकी दुकान पर काम सीख रहे फैजुल के साथ मारपीट की और उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की जिससे उनकी दुकान पर रखा सारा सामान खराब हो गया और टूट गया। जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने भी दबंग लड़कों की गिरफ्तारी की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ