ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

दिल्ली वालों को गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया मानसून की एंट्री डेट, जानिए कब बरसेंगे बादल



दिल्ली में भीषण गर्मी जारी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा मानसून। जानिए NCR में बारिश और राहत की संभावित तारीख।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और अब सभी की नजर मानसून पर टिकी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके 25 जून से 30 जून के बीच दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बारिश शुरू होने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है।

केरल में देरी से पहुंचा लेकिन अब तेजी से बढ़ रहा मानसून

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल पहुंचा, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। मौसम विभाग ने पहले 26 मई तक मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन इसमें करीब एक हफ्ते की देरी हुई। हालांकि अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और 5 जून तक गोवा सहित पश्चिमी तट के बड़े हिस्सों को कवर कर लिया। 6 जून को यह महाराष्ट्र में भी प्रवेश कर गया।

दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश?

IMD के मानसून ट्रैकिंग मैप के मुताबिक 25 जून से 30 जून के बीच मानसून के दिल्ली और NCR में दस्तक देने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी इसी दौरान बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून इस बार सामान्य समय के आसपास ही राजधानी पहुंचेगा।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था, जो सामान्य तारीख 27 जून से दो दिन देरी से था। इस बार भी मौसम विभाग सामान्य समय के आसपास मानसून पहुंचने की उम्मीद जता रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ