20 जून को गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुकमल कार्यालय में बैठक आयोजित
आकांक्षा की रिपोर्ट
गुरुग्राम, 17 जून। आगामी 20 जून को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम आगमन के अवसर पर भाजपा गुरुग्राम द्वारा उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हेतु ब्लिस बैंक्वेट हॉल, सेक्टर 14-17 डिवाइडिंग रोड पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय गुरुकमल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का गुरुग्राम आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से उनके स्वागत में जुटे हुए हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी ने बताया कि 20 जून को आयोजित होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत समारोह को सफल बनाने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।