PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

‘बॉबी’ बनकर किया प्यार, फिर निकला अरबाज… शादी का झांसा देकर युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, बरेली में केस दर्ज


बरेली में युवती ने युवक पर नाम बदलकर प्रेमजाल, शोषण और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया, केस दर्ज।

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने युवक पर नाम छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शोषण करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी अरबाज खान समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

‘बॉबी’ बनकर बढ़ाई नजदीकियां, शादी का दिया भरोसा

पीड़िता के मुताबिक वह बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात शहदाना इलाके में एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम बॉबी बताया था। युवती का आरोप है कि युवक लगातार उसका पीछा करता रहा और बाद में दोस्ती कर ली। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और कहा कि वह जल्द ही उससे विवाह करेगा।

युवती का कहना है कि आरोपी उसे अपने साथ नकटिया इलाके में किराए के मकान में रखने लगा। इस दौरान वह शादी की बात करता रहा, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा।

जेवर हड़पने और धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके नाम पर प्लॉट खरीदने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर अपने कब्जे में ले लिए। इसमें सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके और चांदी की पायल समेत कई कीमती सामान शामिल बताए गए हैं।

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि जिस युवक को वह बॉबी समझ रही थी उसका असली नाम अरबाज खान है। इतना ही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। सच्चाई सामने आने के बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक दरगाह पर ले जाकर जबरन कलमा पढ़वाया गया और धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया। लगातार धमकियों और बदनामी के डर की वजह से वह लंबे समय तक चुप रही।

SSP से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मामले से परेशान होकर युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत के बाद एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपी अरबाज खान और उसके कुछ परिचितों के खिलाफ धर्म परिवर्तन समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ