ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

सुख-दुख में समान भाव रखना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है : गणेश दत्त महाराज



बरसठी के गोठाव गांव में श्रीमद्भागवत कथा में गणेश दत्त महाराज ने सुख-दुख में समान भाव रखने का संदेश दिया।

बरसठी के गोठाव गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

बरसठी। क्षेत्र के गोठाव(दानुपुर)गांव निवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता डॉ. आर.सी. पांडेय के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित गणेश दत्त महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य अपने जीवन में सुख-दुख को समान भाव से स्वीकार करता है, वही ईश्वर का सबसे प्रिय भक्त होता है।

कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को हर जीव से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करना चाहिए। इस चराचर जगत में पक्षी, पशु एवं अन्य जीव भी मानव जीवन को प्रेरणा देने और संदेश देने का कार्य करते हैं। जब मनुष्य माया और मोह से मुक्त होकर जीवन व्यतीत करता है, तभी वह ईश्वर की कृपा का पात्र बनता है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.सी. पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 21 मई से हुआ था, जिसका समापन 28 मई को होगा। वहीं 29 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कथा कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ