ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बहगुल नदी में डूबे युवक का शव गुरुवार को नदी में उतरता मिला



फतेहगंज पश्चिमी में बहगुल नदी में डूबे युवक अजय सोनकर का शव मिला। SDRF और गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान।

बरेली से इरफ़ान हुसैन की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी अजय सोनकर पुत्र श्याम सिंह का शव गुरुवार को सुबह बहुल नदी में उतरता मिला। मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल आदित्य गंगवार लिखा पढ़ी कर अपने अधिकारियों को सूचना दी। और पुलिस ने मृतक शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।            

जानकारी के अनुसार कल बुधवार को दोपहर में अजय सोनकर अपने दोस्त के साथ बहगुल नदी में नहाते एवं नदी पार करते हुए डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

मीरगंज तहसीलदार  अरविंद कुमार एवं लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया कि  उनासी गांव निवासी अजय पुत्र श्याम सिंह (30 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां निवासी अपने साथी रामभजन के साथ बहगुल नदी में नहाने गया था। नहाते समय अजय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद रामभजन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
इसके बाद रामभजन ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण काफी देर तक नदी में अजय की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद थाना प्रभारी ने मीरगंज एसडीएम को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज तहसीलदार अरविंद कुमार एवं लेखपाल आदित्य गंगवार मौके वारदात पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति की तलाश की मगर कामयाबी नहीं मिली, उसके बाद एसडीएम के आदेश पर परसा खेड़ा एवं मीरगंज से फायर ब्रिगेड यूनिट की टीम एवं एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और डूबे हुए व्यक्ति की देर रात अंधेरा होने तक अजय सोनकर की तलाश की। मगर गोताखोरों द्वारा उसे ढूंढा नहीं जा सका। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। आज गुरुवार को सुबह  पुनः सर्च अभियान शुरू किया गया तो अजय सोनकर का शव नदी में उतरता मिला।  

 जानकारी के अनुसार अजय छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी विमलेश, बेटा सक्षम और बेटी साक्षी हैं। अजय पेंटिंग का काम करता था। पारिवारिक नाराजगी के चलते उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। अजय सोनकर शव नदी में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ