₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

पति को बनाया क्राइम पार्टनर, प्रेमी को दी खौफनाक मौत… शादी की खबर सुनते ही प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, रांची हत्याकांड ने उड़ा दिए होश!



रांची में अवैध प्रेम संबंध बना खूनी खेल, प्रेमिका ने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव को हादसा दिखाने की साजिश रची

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में सामने आए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, जहां अवैध प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक शादीशुदा महिला ने अपने ही पति और उसके सहयोगी के साथ मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रच डाली, लेकिन पुलिस जांच में पूरी कहानी सामने आ गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

अवैध रिश्ते से शुरू हुई खौफनाक साजिश

इस पूरे मामले की जड़ में एक ऐसा प्रेम संबंध था जो धीरे-धीरे जुनून और फिर खौफनाक अपराध में बदल गया, जानकारी के मुताबिक बिहार के नवादा जिले के रहने वाले कमलेश कुमार पिछले डेढ़ साल से रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रहकर काम कर रहा था और इसी दौरान उसका संपर्क हाहे गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला अंगिता देवी से हुआ, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता अवैध प्रेम संबंध में बदल गया

समय के साथ यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ भविष्य की बातें तक करने लगे, लेकिन इसी बीच कमलेश ने अचानक बिना बताए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली, यह खबर जैसे ही अंगिता देवी तक पहुंची, वह बुरी तरह भड़क उठी और उसे यह विश्वासघात बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हुआ, यहीं से बदले की आग ने एक खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया

पति को झूठी कहानी सुनाकर बनाया ‘क्राइम पार्टनर’

प्रेमी की शादी की खबर सुनकर गुस्से में भरी अंगिता देवी ने बदला लेने की ठान ली और इसके लिए उसने सबसे पहले अपने ही पति शिवनाथ कुमार सिंह को अपने जाल में फंसाया, उसने पति को यह बताया कि कमलेश उस पर गलत नजर रखता है और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता है, इस झूठी कहानी ने पति के मन में गुस्सा और शक भर दिया

धीरे-धीरे अंगिता ने अपने पति को इस साजिश में पूरी तरह शामिल कर लिया और फिर दोनों ने मिलकर कमलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, इस प्लान में शिवनाथ के साथ काम करने वाला साहिल राजा भी शामिल हो गया, तीनों ने मिलकर एक सुनियोजित षड्यंत्र तैयार किया, जिसमें हत्या के बाद सबूत मिटाने तक की पूरी योजना पहले से बना ली गई

मिलने के बहाने बुलाया, नशा देकर उतारा मौत के घाट

साजिश के तहत अंगिता देवी ने कमलेश को फोन कर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया, कमलेश को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि जिस महिला से मिलने वह जा रहा है, वही उसकी मौत का कारण बनेगी, घर पहुंचने के बाद उसे नशा दिया गया जिससे वह बेसुध हो गया

इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी, इतना ही नहीं, हत्या के दौरान उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए ताकि वह किसी भी हालत में बच न सके, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने एक और खौफनाक योजना को अंजाम दिया

पहले शव को स्कूटी से ले जाकर हाईवे तक पहुंचाया गया, फिर उसे एक हाइवा ट्रक में लादा गया और टाटीसिलवे इलाके के मानकीढीपा रिंग रोड के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया गया, ताकि यह पूरी घटना एक सड़क दुर्घटना लगे, साजिश को और मजबूत बनाने के लिए आरोपी शिवनाथ ने ट्रक का पहिया शव के ऊपर चढ़ा दिया जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया

सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पुलिस ने खोला राज

3 मई को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड के किनारे एक क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है, पहली नजर में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन शव की स्थिति और आसपास के हालात ने पुलिस को शक में डाल दिया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई

ग्रामीण एसपी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें टाटीसिलवे और नामकुम थाना की पुलिस को शामिल किया गया, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस धीरे-धीरे सच्चाई तक पहुंची और यह साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है

जांच के दौरान मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई और फिर पुलिस ने उसके संपर्कों और कॉल डिटेल्स को खंगालते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया

तीनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता अंगिता देवी ही थी, जिसने अपने पति और उसके सहयोगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई हाइवा ट्रक, स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, पुलिस का कहना है कि यह मामला अवैध संबंध, विश्वासघात और बदले की भावना का खतरनाक उदाहरण है, जहां एक निजी रिश्ते ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने न सिर्फ रांची बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां प्यार, धोखा और बदले की कहानी एक भयावह अपराध में बदल गई और अंत में तीन लोगों की जिंदगी भी सलाखों के पीछे पहुंच गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ