ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव का भव्य विदाई समारोह संपन्न


मछलीशहर तहसील में नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव का भव्य विदाई समारोह, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सम्मानित।

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

मछलीशहर,जौनपुर- तहसील मछलीशहर में तैनात नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव के स्थानांतरण उपरांत तहसील सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मछलीशहर एवं तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने संयुक्त रूप से की। समारोह में अधिवक्ताओं, पत्रकारों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी एवं सरल स्वभाव के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया।वक्ताओं ने कहा कि वह एक मिलनसार एवं संवेदनशील अधिकारी रहे, जिन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया।उप जिलाधिकारी मछलीशहर ने कहा कि विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यों से प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया तथा अपने व्यवहार से सभी के बीच विशेष पहचान स्थापित की। वहीं तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।इस अवसर पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह का वातावरण भावुकता एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा।अंत में विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मछलीशहर में मिला स्नेह, सहयोग और अपनापन वह सदैव स्मरण रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ