जंगबहादुरगंज के जे डी बाल विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
अनूप गुप्ता की रिपोर्ट
जंगबहादुरगंज खीरी।पसगवां ब्लॉक के कस्बा जंगबहादुरगंज में स्थिति जे डी बाल विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा बड़े उत्साह के साथ की गई। संस्थान के संस्थापक सर्वेश बाबू मिश्रा ने हिंदी माध्यम की सभी कक्षाओं के परिणाम जारी किए इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य शुभम मिश्रा के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।
जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम आज के दिन देखने को मिलता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

जिसमें कक्षा आठ में रुद्रपाण्डेय ने प्रथम और कनक शर्मा ने द्वितीय,कक्षा सात में सत्यम कुशवाहा ने प्रथम,लक्ष्मी सिंह ने द्वितीय व चांदनी तृतीय कक्षा छह में गुनगुन पाठक ने प्रथम,गोलू ने द्वितीय व विवेक तृतीय कक्षा पांच में अक्सा ने प्रथम, देवप्रकाश द्वितीय और शिवम तृतीय कक्षा चार में अर्पित ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और रोचक ने सोनी तृतीय कक्षा तीन में अनन्या ने प्रथम,अफ़सा ने द्वितीय और अरवाज ने तृतीय कक्षा दो में अर्चना ने प्रथम,कपिलदेव ने द्वितीय तथा शीलू ने तृतीय कक्षा 1में माहेरा ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा के जी में कृसा प्रथम, चेताली द्वितीय और श्रेयांशी तृतीय ,नर्सरी में रिया ने प्रथम व वैशाली द्वितीय और अभ्यान्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सस्थापक सर्वेश मिश्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा इसमें पूजा मिश्रा, प्रियंका मिश्रा,सोनी देवी , रिजवाना. मोहन मिश्रा,सानिया, शवा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व।अभिवावक मौजूद रहे है।
0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।