डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर घायल



लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल हुआ, इलाज के बाद अस्पताल से घर भेजा गया

अनूप गुप्ता की रिपोर्ट 

जंगबहादुरगंज खीरी।कोतवाली पसगवां क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गईं हादसे में युवक घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज के बाद उसे घर भेज दिया है।

जनपद लखीमपुर खीरी के पासगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसमंढी निवासी विपिन अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर जे बी गंज किसी काम को लेकर गया था जहां पहुंचते ही कस्बे के अंदर नेशनल हाइवे 30 पर बने डिवाइडर में अचानक से उसकी बाइक टकरा गई जिससे बह गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई देखते ही देखते काफी सख्या में पास- पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए जिन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस और परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भेजा गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है।

घटना स्थल पर मौजूद ने बताया कि युवक काफी तेज गति में बाइक को चला रहा था जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर पास में बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे युवक का सर भी डिवाइडर में टकरा गया और सड़क पर गिर गया और बाइक तेज गति में होने के कारण काफी दूर तक फिसलती हुई चली गई हादसे में युवक सर और गाल बुरी तरह से फट गया जिस कारण काफी खून बह गया है गलीमत यह रही कि फिसलती हुई बाइक किसी और वाहन में नहीं टकराई नहीं तो एक और हादसा हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ